पलटना मत कभी ये दिन बड़ी मुश्किल से मिलता है - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

पलटना मत कभी ये दिन बड़ी मुश्किल से मिलता है,
हदें सब टूट जाती हैं कोई जब दिल से मिलता है.

खुदा ही नाखुदा होता है हर तूफान में जिसका,
सफ़ीना उसका इक दिन शर्तिया साहिल से मिलता है.

मुझे लगती है दुनिया की हर इक दौलत बहुत छोटी,
मेरी ग़ज़लों को इतना हौसला महफिल से मिलता है.

बहुत से लोग मिलते हैं, यूँ मिलने को तो दुनिया में,
मगर इक चाहने वाला बड़ी मुश्किल से मिलता है.

सियासत में भरोसा हम करें भी तो करें किस पर,
यहाँ हर शख्स का चेहरा किसी क़ातिल से मिलता है.

कोई कुछ भी कहे लेकिन मेरी उम्मीद का चेहरा,
कभी गांधी से मिलता है कभी बिस्मिल से मिलता है.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like