जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,
उसके मन में कोइ तो डर रहता है.


चलती रहती है हरदम एक आंधी सी,
एक ही मौसम मेरे भीतर रहता है.


दीवारों में ढूँढ़ रहे हो क्या घर को,
ईंट की दीवारो में क्या घर रहता है.


गुज़र रहे हैं बेचैनी से आईने
चैन से लेकिन हर एक पत्थर रहता है.


तंग आ गया हूँ मैं उस की बातो से,
कौन है ये जो मेरे भीतर रहता है.


गौर से देखा हर अक्षर को तब जाना,
प्रश्नों में ही तो हर उत्तर रहता है.


थोडा झुक कर रहना भी तो सीख कभी,
चौबीसों घंटे क्यो तन कर रहता है.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  3. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  4. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads
  5. ज़ुबां पर फूल होते हैं, ज़हन में ख़ार होते हैं, - अशोक रावत

    ज़ुबां पर फूल होते हैं, ज़हन में ख़ार होते हैं,कहाँ दिल खोलने को लोग अब तैयार होते हैं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like