थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूले
ज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

दिल में कुछ परिंदे हैं सब के सब ही ज़ख्मी हैं, मैंने पाल रक्खे हैं
इनमें ख़ासियत ये है, दिल से चिपके रहते हैं, और कहीं नहीं जाते

मेरे दिल में मत झाँको, दिल में और क्या है अब, मैं तुम्हें दिखाऊँ क्या
बेबसी की कुछ ग़ज़लें, बेकली की कुछ नज़्में कुछ घुटे हुये नग़्मे

जिंदगी तवाइफ़ सी पहले रोज़ हँसती थी, और ख़ूब गाती थी
जबसे मैं हुआ मुफ़लिस, उसके पाँव के घुँघरू, अब कभी नहीं बजते

इक फ़कीर ने मुझको, एक दिन दुआ दी थी, जा तेरा भला होगा
और मैं उसी दिन से आज तक परेशाँ हूँ, मोल की दुआ ले के

हम ‘मिज़ाज’ सोना हैं, दोस्त हों कि दुश्मन हों सब हमें परखते हैं
आग की कसौटी पर, इम्तहान देने से, हम कभी नहीं डरते
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  2. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  3. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  4. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads
  5. ज़ुबां पर फूल होते हैं, ज़हन में ख़ार होते हैं, - अशोक रावत

    ज़ुबां पर फूल होते हैं, ज़हन में ख़ार होते हैं,कहाँ दिल खोलने को लोग अब तैयार होते हैं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like