कभी चेहरा नहीं देखा मगर देखा सा लगता है - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

कभी चेहरा नहीं देखा मगर देखा सा लगता है,
कोई रिश्ता नहीं उससे मगर अपना सा लगता है.

मुझे जब धूप लगती है तो वो लगता है साये सा,
मुझे जब प्यास लगती है तो वो दरिया सा लगता है.

कहीं भी हो उसे मैं दूर से पहचान लेता हूँ,
वो तारों से भरे आकाश में चन्दा सा लगता है.

जहां तक सोच की हद है वहाँ से भी बहुत आगे,
मेरे एहसास में वो दूर तक बिखरा सा लगता है.

वो मेरी धमनियों में बह रहा है एक मुद्दत से,
कभी यमुना सा लगता है कभी गंगा सा लगता है.

उसे महसूस करना है सुबह की रौशनी में यूँ,
कि जैसे फूल कोई ओस में भीगा सा लगता है.

उजाले की विरासत को समेटे अपनी आँखों में,
वो सूरज को विदा देती हुई संध्या सा लगता है.

न बिंदी में, न बिछुओं में,महावर में न मेंहदी में,
वो सारी वासनाओं से अलग मीरा सा लगता है.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like