जमाने की तरह होते तो पत्थर दिल न हो जाते - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

जमाने की तरह होते तो पत्थर दिल न हो जाते,
हमारे नाम पर भी कारख़ाने, मिल न हो जाते.

किसी को बेच दी होती अगर हमने भी खुद्दारी,
वजीफे और मैडल हमको भी हासिल न हो जाते.

उन्हें हम हौसला देते, जिन्हें बेसाखियाँ दे दीं,
हमारे साथ वो भी दौड़ के क़ाबिल न हो जाते.

अगर हमदर्द ही होते, तो पत्थर फेंकते ही क्यूँ,
मेरे दुख दर्द में चुपचाप तुम शामिल न हो जाते.

अगर थोड़ा बहुत अपने लिए भी सोच लेते हम
तो अपनों की नज़र में इस क़दर बोझिल न हो जाते,

किनारे पर खड़े होकर तमाशा देखने वालो,
मेरी उम्मीद से जुड़ते तो तुम साहिल न हो जाते.

बड़ों ने बीन कर फेंके हमारी राह से पत्थर,
सफ़र वरना हमारे और भी मुश्किल न हो जाते.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like