लिखना - अशोक भाटिया

Ashok Bhatiaअशोक भाटिया5 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

लिखना
अपने को छीलना है
कि भीतर हवा के आने–जाने की
खिड़की तो निकल आए

लिखना
शब्द बीनना है
कि भीतरी रोशनी
दूसरों तक यों पहुँचे
कि भीतरी किवाड़ खोल दे

लिखना
एक उगना है
एक उगाना है
कि शब्द जहाँ पड़ें
उग आएँ हर ज़मीन में
पनप आएँ रेगिस्तानों में भी
और खींच लाएँ पानी को

लिखना आख़िर
पानी तक पहुँचना है ।
Ashok Bhatia
About the poet

Ashok Bhatia अशोक भाटिया

प्रतिष्ठितसाहित्यकार डाॅ. अशोक भाटिया को विशिष्ट अकादमी सम्मान से नवाजा गया है। कोलकाता में त्रिवेणी साहित्य संस्कृति कला अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में डा. भाटिया को यह सम्मान भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डाॅ. शंभुनाथ ने प्रदान किया। इस मौके पर डाॅ. अशोक भ…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like