कला का जन्म - अशोक भाटिया

Ashok Bhatiaअशोक भाटिया5 Sept 1955

4 min read · 12.4K reads

कैसे फूटती है कला
चित्र बनाते तुम्हारे नन्हे हाथ
जानते तो नहीं
लेकिन लिए हैं अपने में
सृष्टि का मासूम सौंदर्य

सूर्य का आलोक उस दिन
तुम्हारे मन से होकर
फैल गया था
तुम्हारे बनाए चित्र में
सुबह के रूप में

पेंटिंग की
गीले ताज़े रंगों की चमक
और भागती–हॉंफती
पेंटिग थमाती
तुम्हारी आँखों की चमक में
कोई गहरा रिश्ता था

जीने की दहलीज पर
तुम्हारा प्रमाण है यह पेंटिंग
ईश्वर यदि है तो उसने
ऐसे ही सौंदर्य को रचा होगा
जैसे तुमने
एक निश्छल उमंग से
ब्रश को पकड़कर
अपनी उंगलियों में कसा होगा
और खड़ी की होंगी
पहाड़ और पेड़ों की पंक्तियाँ
झोपड़ी और पगडंडियाँ

तुम्हारी पेंटिंग
नहीं मानती बंधन
उसका पुरस्कार
तुम्हारी आँख की चमक है
तुम्हारी सात्त्विक दमक है
Ashok Bhatia
About the poet

Ashok Bhatia अशोक भाटिया

प्रतिष्ठितसाहित्यकार डाॅ. अशोक भाटिया को विशिष्ट अकादमी सम्मान से नवाजा गया है। कोलकाता में त्रिवेणी साहित्य संस्कृति कला अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में डा. भाटिया को यह सम्मान भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डाॅ. शंभुनाथ ने प्रदान किया। इस मौके पर डाॅ. अशोक भ…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like