ज़िंदगी की कविता - अशोक भाटिया

Ashok Bhatiaअशोक भाटिया5 Sept 1955

4 min read · 12.4K reads

कविता
हर कहीं है
जीवन की लय में
थिरकती कविता की पदचाप
सुन सको तो सुनो

खुरपी की लय से
मिट्टी गोड़ता माली
भरता है पौधे में संगीत
तो झूमते हैं फूल

किसान की लय पर
उसके हल–बैल
भरते हैं ज़मीन में उमंग
तो झूमती हैं बालियाँ

कामगार के हाथों से होकर
कविता
ढलती है पुर्जों में
अनवरत संगीत की लय पर
कविता
घरैतिन के हाथों से होकर
तवे पर पहुँचती है
तो बनती है रोटी
कविता
बच्चे की किलकारी की तरह
हर कहीं है
नदी की उच्छल तरंगों में
चिड़िया के पंखों में
कविता है
तभी एक उड़ान है

जहाँ कहीं भी कविता है
वहाँ जीवन का
ज़िंदा इतिहास रचा जा रहा है....
Ashok Bhatia
About the poet

Ashok Bhatia अशोक भाटिया

प्रतिष्ठितसाहित्यकार डाॅ. अशोक भाटिया को विशिष्ट अकादमी सम्मान से नवाजा गया है। कोलकाता में त्रिवेणी साहित्य संस्कृति कला अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में डा. भाटिया को यह सम्मान भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डाॅ. शंभुनाथ ने प्रदान किया। इस मौके पर डाॅ. अशोक भ…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like