लंबी तपन भरे दिन के बाद
सूरज़ शाम की गोद में सुस्ता रहा है।
पक्षी एक लंबी यात्रा के बाद
अपने घोंसलों में शांत बैठ गए हैं।
दिन भर की मज़दूरी के बाद
मज़दूर चारपाई पर औंधा ही लेट गया है
मैं हर रोज़ की तरह
आज भी तुमसे हुई
बातों के पास लौट रहा हूँ
क्योंकि तुमसे हुई बातें ही हैं
मेरा घोंसला, गोद और घर
जहाँ मैं सुकून से रूबरू होता हूँ।








