एक सूखी नदी
सुखा देती है
शहर का सारा सुख
एक सूखा पेड़
सोख लेता है
मौसम की सारी रंगीनी
टूटता हुआ पहाड़ तोड़ देता है
कई सारे सुनहले ख़्वाब
इन सारी त्रासदियों से ऊपर हैं
किसी की आँखों में सूखता आँसू
जो बदल सकता है
धरती को बंजर रेगिस्तान में।
एक सूखी नदी
सुखा देती है
शहर का सारा सुख
एक सूखा पेड़
सोख लेता है
मौसम की सारी रंगीनी
टूटता हुआ पहाड़ तोड़ देता है
कई सारे सुनहले ख़्वाब
इन सारी त्रासदियों से ऊपर हैं
किसी की आँखों में सूखता आँसू
जो बदल सकता है
धरती को बंजर रेगिस्तान में।

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : आशीष यादव जन्म : 09/10/1998 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 30 Poems / Stories