क़ुदरत की फ्लैशलाइट - नज़्म

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

रात के नक़्श उजाल कर

बाल्टी में भर दिए गए

चाँद जिन में

अपनी किरनों के मोती उछालता था

जलती हुई हथेली पर किस ने रखा था चाँद को

वो हाथ अपने मल रही थी

आईना देखता था

मंज़रों के दूसरी तरफ़

भेड़िया अपनी गम्भीर आवाज़ फ़ज़ा में बिखेरता

बस्तियों में ख़ौफ़ उंडेलता था

स्क्रीन का पर्दा बदल दो

आईने को देखने दो

सुब्ह-ए-नौ मोतिए की ताज़ा ख़ुशबू

दालान में अब्बा जी के साथ चाय पीना

स्कूल का बैग उठाए लम्बी सड़क का सफ़र

उसे देखने दो

वो सब्ज़ खिलखिलाते मंज़र

अरे

लैम्प बुझा दिया गया

सभी मंज़र उलट दिए गए

ऐ चक्कर लगाती हुई चमगादड़ तू ही बता

क़ुदरत की फ्लैशलाइट किस के हाथ में है

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय