ग़ैर पर लुत्फ़ करे हम पे सितम या क़िस्मत

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

ग़ैर पर लुत्फ़ करे हम पे सितम या क़िस्मत

था नसीबों में हमारे ये सनम या क़िस्मत

यार तू यार नहीं बख़्त हैं सो उल्टे हैं

कब तलक हम ये सहें दर्द-ओ-अलम या क़िस्मत

कूचा-गर्दी से उसे शौक़ है लेकिन गाहे

इस तरफ़ को नहीं रखता वो क़दम या क़िस्मत

कूचा-ए-यार में थोड़ी सी जगह दे ऐ बख़्त

माँगता तुझ से नहीं मुल्क-ए-अजम या क़िस्मत

जान-ओ-दिल में से नहीं एक भी अब नेक-नसीब

दोनों कम-बख़्त हुए आ के बहम या क़िस्मत

'आसिफ़' अब और लगे करने तरक़्क़ी दिन रात

शामत-ए-बख़्त हुई मेरी तो कम या क़िस्मत

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like