न कभी के बादापरस्त हम... - आसी ग़ाज़ीपुरी

आसी ग़ाज़ीपुरीआसी ग़ाज़ीपुरी

3 min read · 12.4K reads

न कभी के बादापरस्त हम, न हमें यह कैफ़े-शराब है।
लबेयार चूमें हैं ख़्वाब में, वही जोशे-मस्तिये-ख़्वाब है॥

दिल मुब्तिला है तिरा ही घर, उसे रहने दे कि ख़राब कर।
कोई मेरी तरह तुझे मगर न कहे, कि ख़ानाख़राब है॥

उन्हें किब्रे-हुस्न की नख़वतें, मुझे फ़ैज़े-इश्क़ की हैरतें।
न कलाम है, न पयाम है, न सवाल है, न जवाब है।।

दिले-अन्दलीब यह शक नहीं, गुलो-लाला के यह वरक़ नहीं।
मेरे इश्क़ का वो रिसाला है, तेरे हुस्न की यह किताब है॥
आसी ग़ाज़ीपुरी
About the poet

आसी ग़ाज़ीपुरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आसी ग़ाज़ीपुरी

  1. आशिक़ी में है महवियत दरकार - आसी ग़ाज़ीपुरी

    आशिक़ी में है महवियत दरकार।राहते-वस्ल-ओ-रंजे-फ़ुरक़त क्या?

    12.4K reads
  2. ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना - आसी ग़ाज़ीपुरी

    ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना।मुँह क़यामत में दिखा सकने के क़ाबिल देना॥

    12.4K reads
  3. चन्द शेर - आसी ग़ाज़ीपुरी

    तुम नहीं कोई तो सब में नज़र आते क्यों हो?सब तुम ही तुम हो तो फिर मुँह को छुपाते क्यों हो?

    12.4K reads
  4. नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें - आसी ग़ाज़ीपुरी

    नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें।तड़पता देखते हैं, दिल हमारा॥

    12.4K reads
  5. वे तेरे, जीने की किस जी से... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    वे तेरे, जीने की किस जी से तमन्ना करते?मर न जाते जो शबे-हिज्र तो हम क्या करते?

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like