चन्द शेर - आसी ग़ाज़ीपुरी

आसी ग़ाज़ीपुरीआसी ग़ाज़ीपुरी

9 min read · 12.4K reads

तुम नहीं कोई तो सब में नज़र आते क्यों हो?
सब तुम ही तुम हो तो फिर मुँह को छुपाते क्यों हो?

फ़िराके़-यार की ताक़त नहीं, विसाल मुहाल।
कि उसके होते हुए हम हों, यह कहाँ यारा?

तलब तमाम हो मतलूब की अगर हद हो।
लगा हुआ है यहाँ कूच हर मुक़ाम के बाद।

अनलहक़ और मुश्ते-ख़ाके-मन्सूर।
ज़रूर अपनी हक़ीक़त उसने जानी॥

इतना तो जानते हैं कि आशिक़ फ़ना हुआ।
और उससे आगे बढ़के ख़ुदा जाने क्या हुआ॥

यूँ मिलूँ तुमसे मैं कि मैं भी न हूँ।
दूसरा जब हुआ तो ख़िलवत क्या?

इश्क़ कहता है कि आलम से जुदा हो जाओ।
हुस्न कहता है जिधर जाओ नया आलम है?

वहाँ पहुँच के यह कहना सबा! सलाम के बाद।
कि तेरे नाम की रट है, ख़ुदा के नाम के बाद॥

यह हालत है तो शायद रहम आ जाय।
कोई उसको दिखा दे दिल हमारा॥

ज़ाहिर में तो कुछ चोट नहीं खाई है ऐसी।
क्यों हाथ उठाया नहीं जाता है जिगर से?

ता-सहर वो भी न छोड़ी तूने ऐ बादे-सबा!
यादगारे-रौनक़े-महफ़िल थी परवाने की ख़ाक॥

वो कहते हैं--मैं ज़िन्दगानी हूँ तेरी।
यह सच है तो इसका भरोसा नहीं है॥

कमी न जोशे-जुनूँ में, न पाँव में ताकत।
कोई नहीं जो उठा लाए घर में सहरा को॥

ऐ पीरेमुग़ाँ! ख़ून की बू साग़रे-मय में।
तोड़ा जिसे साक़ी ने, वो पैमानये-दिल था॥

कुछ हमीं समझेंगे या रोज़े-क़यामतवाले।
जिस तरह कटती है उम्मीदे-मुलाक़ात की रात॥

गु़बार होके भी ‘आसी’ फिरोगे आवारा।
जुनूँने-इश्क़ से मुमकिन नहीं है छुटकारा॥

हम-से बेकल-से वादये-फ़रदा?
बात करते हो तुम क़यामत की॥

साथ छोड़ा सफ़रे-मुल्केअदम में सब ने।
लिपटी जाती है मगर हसरते-दीदार हनूज॥

हवा के रुख़ तो ज़रा आके बैठ जा ऐ क़ैस।
नसीबे-सुबह ने छेड़ा है ज़ुल्फ़े-लैला को॥

बस तुम्हारी तरफ़ से जो कुछ हो।
मेरी सई और मेरी हिम्मत क्या॥
आसी ग़ाज़ीपुरी
About the poet

आसी ग़ाज़ीपुरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आसी ग़ाज़ीपुरी

  1. आशिक़ी में है महवियत दरकार - आसी ग़ाज़ीपुरी

    आशिक़ी में है महवियत दरकार।राहते-वस्ल-ओ-रंजे-फ़ुरक़त क्या?

    12.4K reads
  2. ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना - आसी ग़ाज़ीपुरी

    ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना।मुँह क़यामत में दिखा सकने के क़ाबिल देना॥

    12.4K reads
  3. न कभी के बादापरस्त हम... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    न कभी के बादापरस्त हम, न हमें यह कैफ़े-शराब है।लबेयार चूमें हैं ख़्वाब में, वही जोशे-मस्तिये-ख़्वाब है॥

    12.4K reads
  4. नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें - आसी ग़ाज़ीपुरी

    नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें।तड़पता देखते हैं, दिल हमारा॥

    12.4K reads
  5. वे तेरे, जीने की किस जी से... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    वे तेरे, जीने की किस जी से तमन्ना करते?मर न जाते जो शबे-हिज्र तो हम क्या करते?

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश