किसी के दर्द से वो आश्ना होता तो क्या होता

असग़र निज़ामीअसग़र निज़ामी

1 min read · 12.4K reads

किसी के दर्द से वो आश्ना होता तो क्या होता

किसी के दिल में गर ख़ौफ़-ए-ख़ुदा होता तो क्या होता

ख़ुशी रह कर सदा मुझ से वो हुक्म-ए-क़त्ल देता है

ख़ुदा जाने अगर वो बुत ख़फ़ा होता तो क्या होता

अभी बंदा है वो इस पर भी इतनी ज़ुल्म-रानी है

ख़ुदावंदा अगर बंदा ख़ुदा होता तो क्या होता

मुझे कुछ मौत की परवा नहीं ऐ दावर-ए-महशर

यतीमों का भी कोई आसरा होता तो क्या होता

अभी मेहंदी लगाई थी अभी ख़ूँ कर दिया मेरा

अगर रंग-ए-हिना 'असग़र' चढ़ा होता तो क्या होता

असग़र निज़ामी
About the poet

असग़र निज़ामी

उपनाम : 'असग़र' मूल नाम : आग़ा सैयद असग़र अली

View profile & all 12 Poems / Stories

More from असग़र निज़ामी

  1. उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

    उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ताग़ुरूब होने लगेगा आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

    12.4K reads
  2. कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैं

    कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैंसब मुझे कहते हैं हिन्दू वो मुसलमाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैं

    तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैंख़ुदा को ख़ुदा की क़सम देखते हैं

    12.4K reads
  4. न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वोज़माने भर में ढूँड आया ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    12.4K reads
  5. गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौन

    गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौनहर है गंगा जल में तो ज़मज़म के पैमाने में कौन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like