उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

असग़र निज़ामीअसग़र निज़ामी

1 min read · 12.4K reads

उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

ग़ुरूब होने लगेगा आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

तिरे रुख़्सार की सुर्ख़ी को शायद देख पाया है

उड़ा जाता है जो रंग-ए-गुलाब आहिस्ता आहिस्ता

किसी की कम-सिनी पर मर-मिटे हैं चाहने वाले

अभी तो रंग लाएगा शबाब आहिस्ता आहिस्ता

रग-ए-गर्दन पे रुक रुक कर चलाएँ आप ख़ंजर को

मज़ा लेने दें मरने का जनाब आहिस्ता आहिस्ता

असग़र निज़ामी
About the poet

असग़र निज़ामी

उपनाम : 'असग़र' मूल नाम : आग़ा सैयद असग़र अली

View profile & all 12 Poems / Stories

More from असग़र निज़ामी

  1. कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैं

    कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैंसब मुझे कहते हैं हिन्दू वो मुसलमाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  2. तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैं

    तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैंख़ुदा को ख़ुदा की क़सम देखते हैं

    12.4K reads
  3. न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वोज़माने भर में ढूँड आया ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    12.4K reads
  4. गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौन

    गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौनहर है गंगा जल में तो ज़मज़म के पैमाने में कौन

    12.4K reads
  5. बुत के पर्दे में ख़ुदा था मुझे मालूम न था

    बुत के पर्दे में ख़ुदा था मुझे मालूम न थाला'ल पत्थर में छुपा था मुझे मालूम न था

    12.4K reads