न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

असग़र निज़ामीअसग़र निज़ामी

1 min read · 12.4K reads

न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

ज़माने भर में ढूँड आया ख़ुदा जाने कहाँ है वो

मुअज़्ज़िन से जो पूछा हाथ रख कर उस ने कानों पर

कहा मुझ को ख़बर है क्या ख़ुदा जाने कहाँ है वो

उसे मंदिर में ढूँड आया उसे मस्जिद में देख आया

नहीं मिलता निशाँ उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

उसे मैं बन के आशिक़ सारे माशूक़ों में ढूँड आया

नज़र आया न कुछ जल्वा ख़ुदा जाने कहाँ है वो

ज़मीन-ओ-आसमाँ कौन-ओ-मकाँ दैर-ओ-हरम देखा

नहीं मिलता पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

पपीहा पी कहाँ बोला कहा कोयल ने तू ही तू

समझ में कुछ नहीं आता ख़ुदा जाने कहाँ है तू

कहाँ से पी के आए हो बहुत बहके हो तुम 'असग़र'

कहाँ बंदा कहाँ मौला ख़ुदा जाने कहाँ है तू

असग़र निज़ामी
About the poet

असग़र निज़ामी

उपनाम : 'असग़र' मूल नाम : आग़ा सैयद असग़र अली

View profile & all 12 Poems / Stories

More from असग़र निज़ामी

  1. उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

    उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ताग़ुरूब होने लगेगा आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

    12.4K reads
  2. कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैं

    कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैंसब मुझे कहते हैं हिन्दू वो मुसलमाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैं

    तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैंख़ुदा को ख़ुदा की क़सम देखते हैं

    12.4K reads
  4. गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौन

    गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौनहर है गंगा जल में तो ज़मज़म के पैमाने में कौन

    12.4K reads
  5. बुत के पर्दे में ख़ुदा था मुझे मालूम न था

    बुत के पर्दे में ख़ुदा था मुझे मालूम न थाला'ल पत्थर में छुपा था मुझे मालूम न था

    12.4K reads