बाँधना दिल को मिरे ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर के साथ

असग़र निज़ामीअसग़र निज़ामी

1 min read · 12.4K reads

बाँधना दिल को मिरे ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर के साथ

ख़ूब खेलेगा ये क़ैदी तेरी ज़ंजीर के साथ

पहले वो आए तो बाद उन के अदू को देखा

ख़्वाब आया भी तो आया मुझे ता'बीर के साथ

किसी बाँके के बनाए हुए अबरू हैं तेरे

ख़ूब टकराया है शमशीर को शमशीर के साथ

लोग कहते हैं कि इस दिल में ख़ुदा रहता है

किस लिए चल दिया फिर उस बुत-ए-बे-पीर के साथ

आज मैं जा के कहूँगा ये अदू से 'असग़र'

अपनी तक़दीर बदल ले मिरी तक़दीर के साथ

असग़र निज़ामी
About the poet

असग़र निज़ामी

उपनाम : 'असग़र' मूल नाम : आग़ा सैयद असग़र अली

View profile & all 12 Poems / Stories

More from असग़र निज़ामी

  1. उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ता

    उठा लो रू-ए-अनवर से नक़ाब आहिस्ता आहिस्ताग़ुरूब होने लगेगा आफ़्ताब आहिस्ता आहिस्ता

    12.4K reads
  2. कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैं

    कृष्ण को चाहता हूँ आशिक़-ए-सुब्हाँ हूँ मैंसब मुझे कहते हैं हिन्दू वो मुसलमाँ हूँ मैं

    12.4K reads
  3. तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैं

    तिरे रुख़ को जब ऐ सनम देखते हैंख़ुदा को ख़ुदा की क़सम देखते हैं

    12.4K reads
  4. न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    न पाया कुछ पता उस का ख़ुदा जाने कहाँ है वोज़माने भर में ढूँड आया ख़ुदा जाने कहाँ है वो

    12.4K reads
  5. गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौन

    गर ख़ुदा का'बे में रहता है तो बुत-ख़ाने में कौनहर है गंगा जल में तो ज़मज़म के पैमाने में कौन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like