जादूगरों के देश में - अरुणाभ सौरभ

अरुणाभ सौरभअरुणाभ सौरभ9 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

दूर तक पसरा है
अकाल और
भूखमरी का साम्राज्य
और मिरमिराए मेमने सा किसान

युद्धभूमि में
बजती रणभेरी
तूर्यनाद अहर्निश
वज्रशक्ति का स्वामी
अभिमान के नशे में धुत्त
आततायी सत्ता से और प्रचण्ड होकर
निरन्तर फेंक रहा
घोषणाओं का पुलिन्दा
मलोमाल हो जाने की उम्मीद में
भीड़ जनता की कतार बनकर रेंग रही

खलिहान के भूसे
खलिहान से निकलकर हमारे मन, बुद्धि, विवेक
पर काबिज़
ताकि आसानी से पकड़ ले आग
दिमाग में पड़े भूसे में

इधर
मायाजाल
इन्द्रजाल
फैलाकर
और मारण-मोहन-उच्चाट्टन से
हमें वश में कर ले
कोई सत्ता का जादूगर
और मिरमिराए मेमने सा किसान
बलि के लिए तैयार
या आत्महत्या के लिए
जादूगरों के देश में ....
अरुणाभ सौरभ
About the poet

अरुणाभ सौरभ

View profile & all 45 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य