फ़ोटोग्राफर भाई फ़ोटोग्राफर भाई
मेरा फ़ोटो खींच लो साथ विठ्ठल-रखमाई
अरी रखमाई, ज़रा खिसक ना उधर
तुम दोनों के बीच मेरे लिए जगह कर
इस ओर विट्ठल उस ओर रखमाई
मैं खड़ी रहूँगी दोनों के बीच री बाई
ऐसा कैसा है रे तू प्लाइवुड से बना
शान के साथ हाथ मेरे कंधे पर रखना
क्यों री रखमाई तुझे ग़ुस्सा क्यों आय
बंबई जाने से पहले दूँगी तेरा विट्ठल लौटाय
फ़ोटोग्राफरजी फ़ोटो में कूँची से भरो रंग
मेरी साड़ी-चोली नीली, नीले विट्ठल के अंग
आधे में आती हूँ मैं देखकर मेला
कंबल की ख़रीदी और दो चक्कर झूला
और मौत का कुआँ मुझे नहीं है भूलना
तब तक मेरा फ़ोटो तैयार रखोगे ना








