बाराखड़ी

अरुण कोलटकरअरुण कोलटकर

1 min read · 12.4K reads

अ अनानास का आ आई का आई माने माँ

इ इजार का इजार माने पैजामा

ई ईडलिम्बू का ईडलिम्बू माने चकोतरा

उ उखळ का उखळ माने ओखली

ऊ ऊख का ऊख माने ईख

ए एडके का एडका माने मेंढा

सब अपने-अपने चौकोर सँभाले बैठे हुए हैं

ऐ ऐरण का ऐरण माने निहन्नी ओ ओणवा का ओणवा माने उकड़ूँ

औ औषधि का अं अंबा का अंबा माने आम

क कप का ख खटारा का ग गणेश का घ घर का

सबकी अपनी-अपनी मालिकी की जगह है

च चम्मच का छ छतरी का ज जहाज़ का झ झबले का

ट टरबूज का ठ ठप्पे का ड डब्बे का ठ ठग का ठग माने बादल

ण बाण का

सब अपनी-अपनी जगह अड्डा सँभाले हुए हैं

त तलवार का थ थडगं का थडगं माने कबर

द दवात का ध धनुष का न नल का

प पतंग का फ फणस का फणस माने कटहल

ब बतख़ का भ भटजी का भटजी माने पंडितजी म मदई का

इनमें एक-दूसरे से उपद्रव की आशंका नहीं है

य यज्ञ का र रथ का ल लहसुन का व वजन का श शुतुरमुर्ग़ का

ष षट्कोण का स सा का सा माने खरगोश

ह हिरन का ब बाळ का बाळ माने बालक क्ष क्षत्रिय का

इन सभी को अचल पद मिल गया है

माँ बच्चे को ओखली में डालेगी नहीं

पंडितजी बतख को लहसुन से बघारेंगे नहीं

टरबूज़ से टकरा कर जहाज़ टूटेगा नहीं

शुतुरमुर्ग़ जब तक झबला नहीं खाएगा

तब तक क्षत्रिय भी गणेश के पेट पर बाण नहीं चलाएगा

और मेंढा उकहूँ को टक्कर मारेगा नहीं

फिर उकड़ूँ को कबर पर कप फोड़ने की ज़रूरत ही क्या!

अरुण कोलटकर
About the poet

अरुण कोलटकर

मराठी और अँग्रेज़ी भाषा के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी से सम्मानित।

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like