जुहार माई-बाप जुहार
तुम्हारे महार का मैं महार
यह वर्णाश्रम का गदहा
रास्ते में मरकर गिरा है औंधा
अब आगे जाए कैसे बढ़ा
रास्ते में है यह मरा पड़ा
इस की मत करो पूजा अकारण
इसमें अब पड़ने लगी है सड़न
बारह गाँवों की धूल पीठ पर
बड़ा उत्पाती है यह खर
अरे, मरकर पड़ा हुआ है
फिर भी दुलत्ती झाड़ रहा है
घसीटकर ले जाऊँगा लाश
मेरा काम बस हुआ खलास
क्या काम चमड़ी का इसकी
देना दो तीली माचिस की
ढूँढ़ो सब नाली-नाला
किधर गया वह ताशेवाला
मिट्टी का तेल डालो आप
मैंने लगाई झट से आग
ज्यों ही मैं सुलगाऊँ गधा
ज़ोरदार तू ताशा बजा।








