ना गई

अरुण कोलटकरअरुण कोलटकर

1 min read · 12.4K reads

ऊब गया मन रोज़-रोज़ धंदा कर

सोचा जाऊँगी इस साल पंढरपुर

जाना है जाना है कहता था मन

मिट गई हवस जो देखा टेसन

कैसा बड़ा बनाया है टेसन

बैठ गई दिल की धड़कन

इधर से ही भगवान मैं जाती हूँ लौट

जाने दे रे मेरा टिकट गया फोकट

मुझे तेरी आस मेरे पंढरीनाथ

लेकिन यह यात्रा नहीं मेरे बस की बात

हो सके तो तू ही आ कभी किसी बार

तेरी राह देखूँगी मैं अपने ही घर।

अरुण कोलटकर
About the poet

अरुण कोलटकर

मराठी और अँग्रेज़ी भाषा के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी से सम्मानित।

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like