रास्ते सब
बंद हैं
हवाओं का दम
घुट रहा है
घुट रही है
रौशनी भी
उम्मीदें सब
पस्त हैं
और
हौसले
हारे-से बैठे हैं
रुकी हुई-सी
है नदी
पहाड़ मौन हैं
खोखले-से हो गए हैं
वृक्षों की जड़ें
रास्ते सब
बंद हैं।
रास्ते सब
बंद हैं
हवाओं का दम
घुट रहा है
घुट रही है
रौशनी भी
उम्मीदें सब
पस्त हैं
और
हौसले
हारे-से बैठे हैं
रुकी हुई-सी
है नदी
पहाड़ मौन हैं
खोखले-से हो गए हैं
वृक्षों की जड़ें
रास्ते सब
बंद हैं।

सुपरिचित कवि। 'खिड़की से समय' और 'झारखंड एक्सप्रेस' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।
View profile & all 25 Poems / Stories