झारखंड एक्सप्रेस-4

अरुण चंद्र रायअरुण चंद्र राय

1 min read · 12.4K reads

वह चंद्रपुरा में चढ़ता था

बोरियों में भरकर कोयला

उतर जाता था गया स्टेशन आने से पहले

वापसी में वह गया पैसेंजर से लौट आता था

पकड़ा जाता था अक्सर

खाता था लाठी

जाता था जेल

था वह मैट्रिक फ़ेल

उसके गाँव की ज़मीन पर बने थे खादान

उसकी ज़मीन पर बिछी थी रेलवे की पटरियाँ

और फिर पटरी से गिर गई थी उसकी ज़िंदगी

झारखंड एक्सप्रेस

कहते हैं कोयला चोरों की गाड़ी बन गई है

झारखंड एक्सप्रेस जो है उसकी लाइफ़लाइन!

अरुण चंद्र राय
About the poet

अरुण चंद्र राय

सुपरिचित कवि। 'खिड़की से समय' और 'झारखंड एक्सप्रेस' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी