ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहे - अर्श सिद्दीक़ी

अर्श सिद्दीक़ीअर्श सिद्दीक़ी

4 min read · 12.4K reads

ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहे
 तजर्बे आँसुओं में ढलते रहे

 एक लम्हे को तुम मिले थे मगर
 उम्र भर दिल को हम मसलते रहे

 सुब्ह के डर से आँख लग न सकी
 रात भर करवटें बदलते रहे

 ज़हर था ज़िंदगी के कूज़े में
 जानते थे मगर निगलते रहे

 दिल रहा सर-ख़ुशी से बे-गाना
 गरचे अरमाँ बहुत निकलते रहे

 अपना अज़्म-ए-सफ़र न था अपना
 हुक्म मिलता रहा तो चलते रहे

 ज़िंदगी सर-ख़ुशी जुनूँ वहशत
 मौत के नाम क्यूँ बदलते रहे

 हो गए जिन पे कारवाँ पामाल
 सब उन्ही रास्तों पे चलते रहे

 दिल ही गर बाइस-ए-हलाकत था
 रुख़ हवाओं के क्यूँ बदलते रहे

 हो गए ख़ामोशी से हम रुख़्सत
 सारे अहबाब हाथ मलते रहे

 हर ख़ुशी अर्श वजह-ए-दर्द बनी
 फ़र्श-ए-शबनम पे पाँव जलते रहे
अर्श सिद्दीक़ी
About the poet

अर्श सिद्दीक़ी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अर्श सिद्दीक़ी

  1. बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का - अर्श सिद्दीक़ी

    बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का अंदाज़ा लगामहमिल-ए-दिल से निकल सर को हवा ताज़ा लगा

    12.4K reads
  2. दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए - अर्श सिद्दीक़ी

    दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए मुझ कोजीना है मुझे ताज़ा हवा चाहिए मुझ को

    12.4K reads
  3. हम हद-ए-इंदिमाल से भी गए - अर्श सिद्दीक़ी

    हम हद-ए-इंदिमाल से भी गएअब फ़रेब-ए-ख़याल से भी गए

    12.4K reads
  4. फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर - अर्श सिद्दीक़ी

    फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर जाता हूँ मैंतुम ख़बर बे-ज़ार हो अहल-ए-नज़र जाता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. संग-ए-दर उस का हर इक दर पे - अर्श सिद्दीक़ी

    संग-ए-दर उस का हर इक दर पे लगा मिलता हैदिल को आवारा-मिज़ाजी का मज़ा मिलता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like