हम हद-ए-इंदिमाल से भी गए - अर्श सिद्दीक़ी

अर्श सिद्दीक़ीअर्श सिद्दीक़ी

4 min read · 12.4K reads

हम हद-ए-इंदिमाल से भी गए
 अब फ़रेब-ए-ख़याल से भी गए

 दिल पे ताला ज़ुबान पर पहरा
 यानी अब अर्ज़-ए-हाल से भी गए

 जाम-ए-जम की तलाश ले डूबी
 अपने जाम-ए-सिफ़ाल से भी गए

 ख़ौफ़-ए-कम-माएगी बुरा हो तेरा
 आरज़ू-ए-विसाल से भी गए

 शोरिश-ए-ज़िंदगी तमाम हुई
 गर्दिश-ए-माह-ओ-साल से भी गए

 यूँ मिटे हम के अब ज़वाल नहीं
 शौक़-ए-औज-ए-कमाल से भी गए

 हम ने चाहा था तेरी चाल चलें
 हाए हम अपनी चाल से भी गए

 हुस्न-ए-फ़र्दा ख़याल ओ ख़्वाब रहा
 और माज़ी ओ हाल से भी गए

 हम तही-दस्त वक़्फ़-ए-ग़म हैं वही
 तंग-ना-ए-सवाल से भी गए

 सज्दा भी अर्श उन को कर देखा
 इस रह-ए-पाएमाल से भी गए
अर्श सिद्दीक़ी
About the poet

अर्श सिद्दीक़ी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अर्श सिद्दीक़ी

  1. बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का - अर्श सिद्दीक़ी

    बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का अंदाज़ा लगामहमिल-ए-दिल से निकल सर को हवा ताज़ा लगा

    12.4K reads
  2. दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए - अर्श सिद्दीक़ी

    दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए मुझ कोजीना है मुझे ताज़ा हवा चाहिए मुझ को

    12.4K reads
  3. ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहे - अर्श सिद्दीक़ी

    ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहेतजर्बे आँसुओं में ढलते रहे

    12.4K reads
  4. फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर - अर्श सिद्दीक़ी

    फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर जाता हूँ मैंतुम ख़बर बे-ज़ार हो अहल-ए-नज़र जाता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. संग-ए-दर उस का हर इक दर पे - अर्श सिद्दीक़ी

    संग-ए-दर उस का हर इक दर पे लगा मिलता हैदिल को आवारा-मिज़ाजी का मज़ा मिलता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like