दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए - अर्श सिद्दीक़ी

अर्श सिद्दीक़ीअर्श सिद्दीक़ी

5 min read · 12.4K reads

दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए मुझ को
 जीना है मुझे ताज़ा हवा चाहिए मुझ को

 आज़ार भी थे सब से ज़्यादा मेरी जाँ पर
 अल्ताफ़ भी औरों से सिवा चाहिए मुझ को

 वो गर्म हवाएँ हैं के खुलती नहीं आँखें
 सहरा मैं हूँ बादल की रिदा चाहिए मुझ को

 लब सी के मेरे तू ने दिए फ़ैसले सारे
 इक बार तो बे-दर्द सुना चाहिए मुझ को

 सब ख़त्म हुए चाह के और ख़ब्त के क़िस्से
 अब पूछने आए हो के क्या चाहिए मुझ को

 हाँ छूटा मेरे हाथ से इक़रार का दामन
 हाँ जुर्म-ए-ज़ईफ़ी की सज़ा चाहिए मुझ को

 महबूस है गुम्बद में कबूतर मेरी जाँ का
 उड़ने को फ़लक-बोस फ़ज़ा चाहिए मुझ को

 सम्तों के तिलिस्मात में गुम है मेरी ताईद
 क़िबला तो है इक क़िबला-नुमा चाहिए मुझ को

 मैं पैरवी-ए-अहल-ए-सियासत नहीं करता
 इक रास्ता इन सब से जुदा चाहिए मुझ को

 वो शोर था महफ़िल में के चिल्ला उठा वाइज़
 इक जाम-ए-मय-ए-होश-रुबा चाहिए मुझ को

 तक़सीर नहीं अर्श कोई सामने फिर भी
 जीता हूँ तो जीने की सज़ा चाहिए मुझ को
अर्श सिद्दीक़ी
About the poet

अर्श सिद्दीक़ी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अर्श सिद्दीक़ी

  1. बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का - अर्श सिद्दीक़ी

    बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का अंदाज़ा लगामहमिल-ए-दिल से निकल सर को हवा ताज़ा लगा

    12.4K reads
  2. ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहे - अर्श सिद्दीक़ी

    ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहेतजर्बे आँसुओं में ढलते रहे

    12.4K reads
  3. हम हद-ए-इंदिमाल से भी गए - अर्श सिद्दीक़ी

    हम हद-ए-इंदिमाल से भी गएअब फ़रेब-ए-ख़याल से भी गए

    12.4K reads
  4. फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर - अर्श सिद्दीक़ी

    फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर जाता हूँ मैंतुम ख़बर बे-ज़ार हो अहल-ए-नज़र जाता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. संग-ए-दर उस का हर इक दर पे - अर्श सिद्दीक़ी

    संग-ए-दर उस का हर इक दर पे लगा मिलता हैदिल को आवारा-मिज़ाजी का मज़ा मिलता है

    12.4K reads