बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का - अर्श सिद्दीक़ी

अर्श सिद्दीक़ीअर्श सिद्दीक़ी

4 min read · 12.4K reads

बंद आँखों से न हुस्न-ए-शब का अंदाज़ा लगा
 महमिल-ए-दिल से निकल सर को हवा ताज़ा लगा

 देख रह जाए न तू ख़्वाहिश के गुम्बद में असीर
 घर बनाता है तो सब से पहले दरवाज़ा लगा

 हाँ समंदर में उतर लेकिन उभरने की भी सोच
 डूबने से पहले गहराई का अंदाज़ा लगा

 हर तरफ़ से आएगा तेरी सदाओं का जवाब
 चुप के चंगुल से निकल और एक आवाज़ा लगा

 सर उठा कर चलने की अब याद भी बाक़ी नहीं
 मेरे झुकने से मेरी ज़िल्लत का अंदाज़ा लगा

 लफ़्ज़ मानी से गुरेज़ाँ हैं तो उन में रंग भर
 चेहरा है बे-नूर तो उस पर कोई ग़ाज़ा लगा

 आज फिर वो आते आते रह गया और आज फिर
 सर-ब-सर बिखरा हुआ हस्ती का शीराज़ा लगा

 रहम खा कर अर्श उस ने इस तरफ़ देखा मगर
 ये भी दिल दे बैठने का मुझ को ख़मियाज़ा लगा
अर्श सिद्दीक़ी
About the poet

अर्श सिद्दीक़ी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from अर्श सिद्दीक़ी

  1. दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए - अर्श सिद्दीक़ी

    दरवाज़ा तेरे शहर का वा चाहिए मुझ कोजीना है मुझे ताज़ा हवा चाहिए मुझ को

    12.4K reads
  2. ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहे - अर्श सिद्दीक़ी

    ग़म की गर्मी से दिल पिघलते रहेतजर्बे आँसुओं में ढलते रहे

    12.4K reads
  3. हम हद-ए-इंदिमाल से भी गए - अर्श सिद्दीक़ी

    हम हद-ए-इंदिमाल से भी गएअब फ़रेब-ए-ख़याल से भी गए

    12.4K reads
  4. फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर - अर्श सिद्दीक़ी

    फिर हुनर-मंदों के घर से बे-बुनर जाता हूँ मैंतुम ख़बर बे-ज़ार हो अहल-ए-नज़र जाता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. संग-ए-दर उस का हर इक दर पे - अर्श सिद्दीक़ी

    संग-ए-दर उस का हर इक दर पे लगा मिलता हैदिल को आवारा-मिज़ाजी का मज़ा मिलता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like