मैं एक कोरा काग़ज़
जिस पर हर दो नस्लों ने अपनी कहानी लिखी
या एक दरख़्त
जिस के साया में बैठे लोगों ने
उस के पत्तों को नोचा
कभी न सोचा
साया देने वाले को भी साया अच्छा लगता होगा
मैं एक कोयल
जो आवाज़ का जादू बाँटे
या फिर बादल
जो बिना तफ़रीक़ किए बरस जाए
या फिर पागल
जो कुछ न समझे
जिस के ज़ेहन में एक ख़ज़ाना और दिल ख़ाली
जिस का बदन है बूढ़ा और दिल बच्चा
जिस के पास न धन न दौलत
न ही नदामत
क्यूँकि मैं हाथ हूँ देने वाला
मैं फैला हाथ नहीं हूँ








