आरिफ़ा शहज़ाद के शेर

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

तुझे आग़ाज़ ही से पढ़ लिया था

तिरे चेहरे पे सब लिखा हुआ था


नश्तर जैसा अंदर इक चुभता काँटा है

जाने उस ने दुख बाँटा या दिल बाँटा है


ख़्वाब में जागती बे-ख़्वाबी पता पूछती है

क्या कहें नींद भी होती है सुलाने वाली


दिन की आँखें बंद हुई हैं

आँखों में है रात ख़बर लो


अब भी मत पूछ मिरे दिल में है क्या रहने दे

बात वैसे भी नहीं तुझ को बताने वाली


सब मुमकिन है फ़र्ज़ ही कर लो

ख़ुशबू अपनी ओक में भर लो

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी