एक सिगरेट थी - नज़्म

आरिफ़ा शहज़ादआरिफ़ा शहज़ाद

1 min read · 12.4K reads

तेज़ महकार

फिर लहरये-दार तस्वीर में ढल गई

एक सिगरेट थी जल गई

दूसरी तेरे हाथों में आ के सुलगने लगी

राख झड़ने लगी

राख-दाँ इस नवम्बर का भर जाएगा

और भी आख़िर आख़िर आए आएगा

राख से उड़ती चिंगारियों से भरा एक दिन

कब का सूरज की आँखों में रक्खा हुआ

रात के इस किनारे पे टाँका हुआ चाँद हैरान है

धुँद अतराफ़ में तो धुएँ ही से आमेज़ है

आँच क्यों तेज़ है

ज़र्द पत्ते दहकने लगे चार सू

फिर ज़मिस्ताँ की साँसों में

घुलने लगी है कोई आरज़ू

तेज़ महकार है

आरिफ़ा शहज़ाद
About the poet

आरिफ़ा शहज़ाद

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी