मुझमें इक चिंगारी है - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

दुनिया में हरसू अँधियारा हरसू ही लाचारी है
पर मैं जग को रोशन करती मुझमें इक चिंगारी है

चाहे गलत हों चाहे सही हों पर जज्बात ये मेरे हैं,
ताज न पहना और किसी का ये मेरी खुद्दारी है

ऊंचा उठ पाने की खातिर, गिरना है मंज़ूर नहीं,
मेरी अना सिर ऊँचा रखती वो न बनी दरबारी है

गीत ग़ज़ल की बस्ती से मैं मस्ती लेकर आती हूँ
प्रीत दिलों में भरती हूँ मैं सब कहते फनकारी है

शाही मस्ती में रह सकती फ़ाकामस्ती सह सकती,
सुख-दुःख से हँसकर मिलने की मैंने की तैयारी है

मेरे चिंतन और मनन में वो ही वो बस दिखता है,
मेरी हर इक रचना उसके प्रति दिल से आभारी है
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.3K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like