मैं गीत गाना चाहती हूँ - अर्चना पंडा

अर्चना पंडाअर्चना पंडा14 Sept 1974

4 min read · 12.4K reads

संग तुम्हारे आज फिर मैं गीत गाना चाहती हूँ,
हार कर ख़ुद को तुम्हें मैं जीत जाना चाहती हूँ,

प्यार कुछ खट्टा कभी, मीठा कभी, खारा कभी हो,
छेड़ कर, नाराज़ कर, तुमको मनाना चाहती हूँ,

लो सम्भालो नाव मेरी, तुम चलो पतवार थामो,
मैं नदी की धार के संग खिलखिलाना चाहती हूँ,

नेह की पावन नदी का आचमन सुख दे रहा है,
इस नदी में मैं सरापा डूब जाना चाहती हूँ,

देह के संगीत का आनंद है क्षण मात्र भर का,
नेह का मैं नाद अनहद गुनगुनाना चाहती हूँ,

पढ़ सकूँ मन को तुम्हारे और मन की कह सकूँ मैं,
कोई यूँ नज़दीक रहने का बहाना चाहती हूँ

गीत ग़ज़लों से कहूँ या कुछ इशारों से कहूँ पर,
बात अपने दिल की मैं हर इक बताना चाहती हूँ,

जिस जगह मिलती धरा से आसमां की प्रीती पावन,
उस क्षितिज तक संग तुम्हारे मीत जाना चाहती हूँ
अर्चना पंडा
About the poet

अर्चना पंडा

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अर्चना पंडा

  1. मेरे चारों धाम तुम्हीं हो - अर्चना पंडा

    सीता हूँ मैं राम तुम्हीं हो मीरा मैं घनश्याम तुम्हीं होकोई पूछे, यही कहूँगी-मेरे चारों धाम तुम्हीं हो

    12.4K reads
  2. वो बोला आकाश लिखो - अर्चना पंडा

    मैं बोली-क्या लिखूँ बताओ, वो बोला-आकाश लिखोगीतों मे हर ख़्वाहिश गाओ तुम गजलों में प्यास लिखो

    12.4K reads
  3. लड़ते-लड़ते प्यार हो गया - अर्चना पंडा

    गिला-शिकायत-शिकवा-चुप्पी-गुस्सा सब बेकार हो गयाइतना लड़ती थी मैं उससे लड़ते-लड़ते प्यार हो गया

    12.4K reads
  4. सजनवा - अर्चना पंडा

    मूक नयन की हूक करे जो कूक न जाना चूक सजनवानेह न जाए सूख कहूँ दो-टूक, मिटा दे भूख सजनवा

    12.4K reads
  5. रोए बिना सुनी मैंने भी - अर्चना पंडा

    अपना मान किसी ने मुझसे दिल की बात बखानी।रोये बिना सुनी मैंने भी उसकी राम कहानी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like