उस दिन...उस रात.. - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

5 min read · 12.4K reads

उस दिन अपने आप पर
बहुत कोफ़्त होती है
बहुत गुस्सा आता है
जिस दिन मेरे द्वार से
कोई लौट जाता है निराश

उस दिन मैं दिनभर
द्वार पर खड़ा रहकर
करता हूँ इन्तज़ार
दूर से किसी वृद्ध भिखारी को देख
लगाता हूँ आवाज़
देर तक बतियाता हूँ

डूब जाता हूँ
लौटते वक़्त जब कहता है वह --
तुम क्या जानो, बाबूजी !
आज तुमने भीख में
क्या दिया है

मैं चौंक जाता हूँ
टटोलता हूँ अपने आप को
इतनी देर में वह
लौट जाता है ख़ाली हाथ
साबित कर जाता है मुझे
कि मैं भी वही हूँ
जो वह है

उस दिन अपने आप पर......
उस रात
मैं सो नहीं पाता हूँ
दिन भर की तपन के बाद

जिस रात
चाँद भी उगलता है चिंगारी
खंजड़ी वाले का
करता हूँ इन्तज़ार
दूर से देख कर
बुलाता हूँ
करता हूँ अरज --
ओ खंजड़ी वाले
आज तो तुम सुनाओ भरथरी
दहला दो आसमान
फाड़ दो धरती
धरा रह जाए
प्रकृति का सारा सौन्दर्य

वह एक लम्बी तान लेता है
दोपहर में सुस्ताते पंछी
एकाएक फड़फड़ा कर
मिलाते है जुगलबन्दी
उस रात..
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like