फसल ऐसे नहीं - अरविन्द कुमार खेड़े

अरविन्द कुमार खेड़ेअरविन्द कुमार खेड़े27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

फसल ऐसे नहीं
लहलहाती है
कि बो दो बीज
उगा लो
लाख जान लो
मिटटी की प्रकृति
लाख हो मौसम के अनुसार बीज
लाख हो बीज के अनुकूल जलवायु
उम्मीद की जा सकती है
उपजेगी भरपूर फसल
सयाना किसान
पहले बोता है भरोसा
उगाता है सपनें
बंजर जमीन भी
भर देती है पेट
कणाद का
फसल ऐसे नहीं
लहलहाती है
अरविन्द कुमार खेड़े
About the poet

अरविन्द कुमार खेड़े

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like