ओ सोनजुही

अरणिमालअरणिमाल

1 min read · 12.4K reads

ओ सोनजुही, ओ सोनजुही

तू जंगल-झाड़ी बीच खिली

घर अपने पालाहालन में

तू नहीं अभी मुरझाने वाली

नहीं कँटीली झाड़ी के सँग

पल-भर में जल जाने वाली

तुझे तोड़ लेगा वनमाली

ओ माला में गुँथने वाली

किस पूजा में शेष हुई तू

किस साधन में मिटने वाली

मुझ पर बिखरेगा जादू जब

मुझको थामेगा कौन नशा

ओ मेरी बुलबुल मुझे बता

तब उतरेगी तू कौन दशा?

अरणिमाल
About the poet

अरणिमाल

18वीं सदी की कश्मीरी कवयित्री। प्रेमपरक काव्यधारा में योगदान के लिए उल्लेखनीय।

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like