कौन किस पर करेगा भरोसा, मेरे यार!

अरणिमालअरणिमाल

1 min read · 12.4K reads

कौन किस पर करेगा भरोसा, मेरे यार!

कैसे ठग बैठा मुझे ही मेरा प्यार

आँख जैसे लगी, उसने खींची मेरी बाँह

सारे गंडे-ताबीज़ मेरी देह में गड़े

मेरी देह पे रहे ना, जो थे गहने पड़े

कैसे छीना सभी कुछ, बची ना मेरी जान

कैसे ठग बैठा मुझे ही मेरा प्यार

कौन किस पर करेगा भरोसा, मेरे यार!

अरणिमाल
About the poet

अरणिमाल

18वीं सदी की कश्मीरी कवयित्री। प्रेमपरक काव्यधारा में योगदान के लिए उल्लेखनीय।

View profile & all 4 Poems / Stories