फूलों के पाँवड़े बिछाए मैंने

अरणिमालअरणिमाल

1 min read · 12.4K reads

फूलों के पाँवड़े बिछाए मैंने उसके लिए

महकेंगी सोनजुहियाँ पूरी उमर

ये तो उसके लिए

ख़ुशियाँ लाएँगी ये

जीवन की राह

गुलदस्ते रहने दो ये

उसकी ही बाँह में

गहरा ये प्यार मेरा

गहरा नशा है

उसका ही प्यार मेरे

दिल में बसा है

जब भी मैं देखूँ उसको

जाता है जीवन पीछे

अब भी लगता है मुझको

दिन थे वो कितने अच्छे

दिल में बसा लूँ उसको

जीवन के वास्ते

गुलदस्ते दे दो उसको

मेरे ही वास्ते।

अरणिमाल
About the poet

अरणिमाल

18वीं सदी की कश्मीरी कवयित्री। प्रेमपरक काव्यधारा में योगदान के लिए उल्लेखनीय।

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like