कभी-कभी लगता है साँसें बंद हो रही हैं
नींद में उठ बैठता हूँ
ऑक्सीमीटर में उँगलियाँ डालकर देखता हूँ
98/78
अब सही तो है
मेरे हिस्से की हवा में किसी के दख़ल का डर है शायद
अनदेखा-सा कोई
उसका नाम जानता हूँ
पता जानता हूँ
पर उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता
वह विस्तृत हो रहा है दिन-रात
और मैं
सिकुड़ रहा हूँ
धीरे-धीरे-धीरे...








