ज़ुर्माना

अरमान आनंदअरमान आनंद

1 min read · 12.4K reads

तुम मुझे

जब ग़ौर से देखोगे

मेरे होंठों पर मिलेंगे

मेरे माशूक़ा के दाँत

मेरी पीठ पर मेरी बीवी के नाख़ून

झुके हुए कंधों पर टँगा हुआ दफ़्तर

मेरी उँगली के काले धब्बों पर

चुनी हुई सरकार

और नीचे से

ठोंक दिया गया है मेरा संस्कार

मैं

हर रोज़

आदमी होने का

ज़ुर्माना भरता हूँ

अरमान आनंद
About the poet

अरमान आनंद

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories