ख़तरनाक है लौटना

अनुराधा सिंहअनुराधा सिंह1 Aug 1971

1 min read · 12.4K reads

ख़तरनाक थे सिद्धार्थ, बुद्ध वे बाद में हुए

ख़तरनाक है दरवाज़ा खुला छोड़ कर जाने वाला हर व्यक्ति

या सोचना उसके बारे में जो ‘विदा’ कहे बिना चला गया

क्योंकि वह लौटेगा फागुन में बरसात की तरह

ख़ुशहाल वैशाख की संभावनाएँ ध्वस्त करता हुआ

आदमी बस उतना ही

ज़िंदा रहना चाहिए जितना हमारे भीतर है

उससे पहले और बाद के आदमी के

बारे में जानना ख़तरनाक है

जानते तो हो कि ख़तरनाक होते हैं मंच से किए गए वायदे

मान लो कि उससे भी अधिक ख़तरनाक है

भीड़ में खड़े आदमी के शब्दों पर विश्वास करना

हर अपराध संविधान में सूचीबद्ध नहीं हो सकता

फिर भी ख़तरनाक हैं वे लोग जो

ग़लतियाँ इसलिए करते हैं कि उनका दंड निश्चित नहीं।

अनुराधा सिंह
About the poet

अनुराधा सिंह

इस सदी में सामने आईं कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अनुराधा सिंह जन्म : 01/08/1971 | ओबरा, उत्तर प्रदेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहवासी अनुराधा सिंह का युवा-कविता और स्त्री-कविता में पिछले कुछ वर्षों में तेज़ उभार हुआ है। उन्होंने म…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like