प्रेम का समाजवाद

अनुराधा सिंहअनुराधा सिंह1 Aug 1971

1 min read · 12.4K reads

दलित लड़कियाँ उदारीकरण के तहत छोड़ दी गईं

उनसे ब्याह सिर्फ़ किताबों में किया जा सकता था

या भविष्य में

सवर्ण लड़कियाँ प्रेम करके छोड़ दी गईं

भीतर से इस तरह दलित थीं

कि प्रेम भी कर रही थीं

गृहस्थी बसाने के लिए

वे सब लड़कियाँ थीं

छोड़ दी गईं

दलित लड़के छूट गए कहीं प्रेम होते समय

थे भोथरे हथियार मनुष्यता के हाथों में

किताबों में बचा सूखे फूल का धब्बा

करवट बदलते ज़माने की चादर पर शिकन

गृहस्थी चलाने के गुर में पारंगत

बस प्रेम के लिए माक़ूल नहीं थे

सो छूट गए

वे निबाहना चाहते थे प्रेम

लड़कियाँ उनसे पूछना ही भूल गईं

लड़कियाँ उन्हीं लड़कों से प्रेम करके घर बसाना चाहती थीं

जो उन्हें प्रेम करके छोड़ देना चाहते थे।

अनुराधा सिंह
About the poet

अनुराधा सिंह

इस सदी में सामने आईं कवयित्री। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अनुराधा सिंह जन्म : 01/08/1971 | ओबरा, उत्तर प्रदेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहवासी अनुराधा सिंह का युवा-कविता और स्त्री-कविता में पिछले कुछ वर्षों में तेज़ उभार हुआ है। उन्होंने म…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like