गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है - अंशुल आराध्यम

Dr. Anshul Aaradhamअंशुल आराध्यम15 Sept 1985

6 min read · 12.4K reads

गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है
शस्त्रों के सम्मुख शास्त्रों का गौरव आहत है
चन्द्रगुप्त के राजतिलक का यही मुहूरत है
विष्णुगुप्त चाणक्य तुम्हारी पुनः ज़रूरत है

तक्षशिला की प्राचीरों का मान विखण्डित है
शिक्षित शिष्यों के अन्तस का ज्ञान विखण्डित है
आचार्यों का सारा स्वाभिमान विखण्डित है
गणित, कला, कानून, कर्म, विज्ञान विखण्डित है

यहाँ ज्ञान का मस्तक, धन के द्वारे पर नत है
विष्णुगुप्त चाणक्य तुम्हारी पुनः ज़रूरत है

सबके मन का मगध, हारने को तैयार खड़ा
अर्थव्यवस्था चूर, युवा मन बेरोज़गार खड़ा
गृह-क्लेश से स्वयं सैन्य-बल भी लाचार खड़ा
उधर सिकन्दर हाथों में लेकर तलवार खड़ा

धनानन्द, मद, मान और मदिरा में ही रत है
विष्णुगुप्त चाणक्य तुम्हारी पुनः ज़रूरत है

पुनः प्रतिज्ञा धरो, राष्ट्र का मान बचाने को
पुनः शिखा खोलो, सन्तों के प्राण बचाने को
पुनः जागरण करो, धरा पर ज्ञान बचाने को
चिन्तन, दर्शन, बोध, कला, विज्ञान बचाने को

तुम विचार के धनी, नीति में तुम्हें महारत है
विष्णुगुप्त चाणक्य तुम्हारी पुनः ज़रूरत है
Dr. Anshul Aaradham
About the poet

Dr. Anshul Aaradham अंशुल आराध्यम

जन्म : 15 सितम्बर 1985 जन्म स्थान : ललितपुर, उत्तर प्रदेश, भारत Born: 15 September 1985 Place of Birth: Lalitpur, Uttar Pradesh, India

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Dr. Anshul Aaradham

  1. सच बताओ जी रहे हैं या ... - अंशुल आराध्यम

    हम दया के दीप दिल के द्वार पर धर भी न पाएपर मनुज होने का दावा कर रहे हैं

    12.4K reads
  2. उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले - अंशुल आराध्यम

    उग रहे हैं आत्मा में वन कटीलेअब कहीं महका हुआ चन्दन नहीं है

    12.4K reads
  3. तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है - अंशुल आराध्यम

    भाषाएँ चुप रहें, भावनाएँ बोलेंऐसा होना कितना सुन्दर होता है

    12.5K reads
  4. टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे? - अंशुल आराध्यम

    टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे ?परिचित लोग अपरिचित बातें,

    12.4K reads
  5. हमारी सोच में बुद्धत्व परिलक्षित नहीं होता - अंशुल आराध्यम

    जहाँ पर प्रस्फुटित होते नही हैं प्रार्थना के स्वरवहाँ मनुजत्व के कल्याण का उत्सव नहीं होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like