उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले - अंशुल आराध्यम

Dr. Anshul Aaradhamअंशुल आराध्यम15 Sept 1985

4 min read · 12.4K reads

उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले
अब कहीं महका हुआ चन्दन नहीं है
कौन समझे दुख में डूबी खनखनाहट
हथकड़ी है हाथ में, कंगन नहीं है

है बहुत भयभीत कलियाँ मालियों से
डर के पथ में फूल कैसे पग उठाए
हर तरफ़ अधिकार चीलों का उजागर
किस तरह कोयल सुरीला गीत गाए
 
ले नहीं पाती हवाएँ, सांस सुख की
बाग़ मे पतझड़ तो है सावन नहीं है
कौन समझे दुख में डूबी खनखनाहट
हथकड़ी है हाथ मे, कंगन नहीं है

आत्मा विश्वास की मरने लगी अब
पास के रिश्ते भी पत्थर मारते हैं
एक आँसू को तरस जाते हैं दरिया
जब कभी ताने समन्दर मारते हैं

मेरा दुख ये है, मुझे सच बोलना है
हाथ मे लेकिन कोई दर्पन नहीं है
कौन समझे दुख में डूबी खनखनाहट
हथकड़ी है हाथ मे, कंगन नहीं है
Dr. Anshul Aaradham
About the poet

Dr. Anshul Aaradham अंशुल आराध्यम

जन्म : 15 सितम्बर 1985 जन्म स्थान : ललितपुर, उत्तर प्रदेश, भारत Born: 15 September 1985 Place of Birth: Lalitpur, Uttar Pradesh, India

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Dr. Anshul Aaradham

  1. सच बताओ जी रहे हैं या ... - अंशुल आराध्यम

    हम दया के दीप दिल के द्वार पर धर भी न पाएपर मनुज होने का दावा कर रहे हैं

    12.4K reads
  2. तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है - अंशुल आराध्यम

    भाषाएँ चुप रहें, भावनाएँ बोलेंऐसा होना कितना सुन्दर होता है

    12.5K reads
  3. टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे? - अंशुल आराध्यम

    टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे ?परिचित लोग अपरिचित बातें,

    12.4K reads
  4. गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है - अंशुल आराध्यम

    गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत हैशस्त्रों के सम्मुख शास्त्रों का गौरव आहत है

    12.4K reads
  5. हमारी सोच में बुद्धत्व परिलक्षित नहीं होता - अंशुल आराध्यम

    जहाँ पर प्रस्फुटित होते नही हैं प्रार्थना के स्वरवहाँ मनुजत्व के कल्याण का उत्सव नहीं होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी