तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है - अंशुल आराध्यम

Dr. Anshul Aaradhamअंशुल आराध्यम15 Sept 1985

4 min read · 12.5K reads

भाषाएँ चुप रहें, भावनाएँ बोलें
ऐसा होना कितना सुन्दर होता है

भावुकता से भरी नेह की पूजा में
शब्द-शब्द का अर्थ लगाना ठीक नहीं
जहाँ समर्पित होना चाह रहा हो मन
वहाँ कोई भी शर्त लगाना ठीक नहीं

शंकाएँ चुप रहें, आस्थाएँ बोलें
ऐसा ही होने में ईश्वर होता है

प्यास बुझाना बहुत सरल है दुनिया में
मगर तृप्ति का स्वाद अलग ही होता है
जिसके भीतर तृप्ति जन्म ले उठती है
फिर उसका अनुवाद अलग ही होता है

कायाएँ चुप रहें आत्माएँ बोलें
तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है

स्वार्थ सिद्ध करने वालों की दुनिया में
शुद्ध हृदय पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है
लोलुपता वरदान मांगती है जब भी
पुण्य उदय पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है

माताएँ चुप रहें, मंथराएँ बोलें
तब दशरथ-सा जीवन दुष्कर होता है
Dr. Anshul Aaradham
About the poet

Dr. Anshul Aaradham अंशुल आराध्यम

जन्म : 15 सितम्बर 1985 जन्म स्थान : ललितपुर, उत्तर प्रदेश, भारत Born: 15 September 1985 Place of Birth: Lalitpur, Uttar Pradesh, India

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Dr. Anshul Aaradham

  1. सच बताओ जी रहे हैं या ... - अंशुल आराध्यम

    हम दया के दीप दिल के द्वार पर धर भी न पाएपर मनुज होने का दावा कर रहे हैं

    12.4K reads
  2. उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले - अंशुल आराध्यम

    उग रहे हैं आत्मा में वन कटीलेअब कहीं महका हुआ चन्दन नहीं है

    12.4K reads
  3. टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे? - अंशुल आराध्यम

    टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे ?परिचित लोग अपरिचित बातें,

    12.4K reads
  4. गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है - अंशुल आराध्यम

    गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत हैशस्त्रों के सम्मुख शास्त्रों का गौरव आहत है

    12.4K reads
  5. हमारी सोच में बुद्धत्व परिलक्षित नहीं होता - अंशुल आराध्यम

    जहाँ पर प्रस्फुटित होते नही हैं प्रार्थना के स्वरवहाँ मनुजत्व के कल्याण का उत्सव नहीं होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like