हमारी सोच में बुद्धत्व परिलक्षित नहीं होता - अंशुल आराध्यम

Dr. Anshul Aaradhamअंशुल आराध्यम15 Sept 1985

6 min read · 12.4K reads

जहाँ पर प्रस्फुटित होते नही हैं प्रार्थना के स्वर
वहाँ मनुजत्व के कल्याण का उत्सव नहीं होता
उसे मन्दिर की मूरत में भला ईश्वर दिखेगा क्या ?
जिसे चारों तरफ़ अपनत्व का अनुभव नही होता

मनुजता की कसौटी पर खरे उतरे नहीं हैं हम
मगर यह मान बैठे, धर्म का पालन किया हमने
जहाँ पर चेतना का पूर्णतयः अभिषेक होना था
वहाँ पर देह का ही सिर्फ़ प्रक्षालन किया हमने
 
वहाँ पर ज्ञान की सारी लताएँ व्यर्थ फैली हैं
जहाँ जड़ में दया के भाव का उद्भव नहीं होता

हमारे तर्क अक्सर धर्म पर आकर अड़े हैं पर
हमारी सोच में बुद्धत्व परिलक्षित नहीं होता
अगर सम्मान करने की सरलता आ नही पाती
स्वयं से ही स्वयं का धर्म संरक्षित नहीं होता

हम अपने-अपने धर्मों के लिए लड़ते तो आए हैं
मगर लड़कर के ईश्वर खोजना सम्भव नहीं होता

हमारा यश कभी भी धर्म को पोषित नहीं करता
हमारा आचरण यदि धर्म के विपरीत जाता है
अमिट वैभव, अमिट श्रद्धा में केवल फ़र्क है इतना
दशानन हार जाता है, विभीषण जीत जाता है

बिना भावों का जीवन, ऐसे उपवन की तरह ही है
जहाँ पक्षी तो होते हैं मगर कलरव नहीं होता
Dr. Anshul Aaradham
About the poet

Dr. Anshul Aaradham अंशुल आराध्यम

जन्म : 15 सितम्बर 1985 जन्म स्थान : ललितपुर, उत्तर प्रदेश, भारत Born: 15 September 1985 Place of Birth: Lalitpur, Uttar Pradesh, India

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Dr. Anshul Aaradham

  1. सच बताओ जी रहे हैं या ... - अंशुल आराध्यम

    हम दया के दीप दिल के द्वार पर धर भी न पाएपर मनुज होने का दावा कर रहे हैं

    12.4K reads
  2. उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले - अंशुल आराध्यम

    उग रहे हैं आत्मा में वन कटीलेअब कहीं महका हुआ चन्दन नहीं है

    12.4K reads
  3. तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है - अंशुल आराध्यम

    भाषाएँ चुप रहें, भावनाएँ बोलेंऐसा होना कितना सुन्दर होता है

    12.5K reads
  4. टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे? - अंशुल आराध्यम

    टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे ?परिचित लोग अपरिचित बातें,

    12.4K reads
  5. गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है - अंशुल आराध्यम

    गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत हैशस्त्रों के सम्मुख शास्त्रों का गौरव आहत है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like