सच बताओ जी रहे हैं या ... - अंशुल आराध्यम

Dr. Anshul Aaradhamअंशुल आराध्यम15 Sept 1985

5 min read · 12.4K reads

हम दया के दीप दिल के द्वार पर धर भी न पाए
                 पर मनुज होने का दावा कर रहे हैं
सच बताओ जी रहे हैं या दिखावा कर रहे हैं

टाँक ली हैं पैरहन पर सूर्य की किरणें भले ही
मन मगर ऐसे उजालों से अपरिचित ही रहा है
चेतना फिर भी सरलता से सुवासित हो न पाई
उम्रभर जबकी समूचा तन सुगन्धित ही रहा है

धर्म में डूबे, हृदय में मर्म तक भर भी न पाए
        किस कदर ख़ुद से छलावा कर रहे हैं
सच बताओ जी रहे हैं या दिखावा कर रहे हैं
 
हम अकिंचन हैं मगर किंचित न पहचाना स्वयं को
स्वार्थ ओढ़ा इसलिए परमार्थ तक पहुँचे नहीं हैं
सोचिए ! क्या ज्ञान हमको पथ दिखाएगा कि हमने
रट लिए, बस, वाक्य, पर भावार्थ तक पहुँचे नहीं हैं
 
प्रार्थना, हित में किसी के, हम कभी कर भी न पाए
                    बस, जनेऊ और कलावा कर रहे हैं
सच बताओ, जी रहे हैं या दिखावा कर रहे हैं
Dr. Anshul Aaradham
About the poet

Dr. Anshul Aaradham अंशुल आराध्यम

जन्म : 15 सितम्बर 1985 जन्म स्थान : ललितपुर, उत्तर प्रदेश, भारत Born: 15 September 1985 Place of Birth: Lalitpur, Uttar Pradesh, India

View profile & all 7 Poems / Stories

More from Dr. Anshul Aaradham

  1. उग रहे हैं आत्मा में वन कटीले - अंशुल आराध्यम

    उग रहे हैं आत्मा में वन कटीलेअब कहीं महका हुआ चन्दन नहीं है

    12.4K reads
  2. तब दुनिया मे प्रेम परस्पर हॉता है - अंशुल आराध्यम

    भाषाएँ चुप रहें, भावनाएँ बोलेंऐसा होना कितना सुन्दर होता है

    12.4K reads
  3. टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे? - अंशुल आराध्यम

    टूटी हुई बाँसुरी लेकर सुर साधूँ तो साधूँ कैसे ?परिचित लोग अपरिचित बातें,

    12.4K reads
  4. गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत है - अंशुल आराध्यम

    गुरुकुल खण्डित पड़े, राष्ट्र का यश क्षत-विक्षत हैशस्त्रों के सम्मुख शास्त्रों का गौरव आहत है

    12.4K reads
  5. हमारी सोच में बुद्धत्व परिलक्षित नहीं होता - अंशुल आराध्यम

    जहाँ पर प्रस्फुटित होते नही हैं प्रार्थना के स्वरवहाँ मनुजत्व के कल्याण का उत्सव नहीं होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like