पिता

अंकुश कुमारअंकुश कुमार8 Jul 1994

1 min read · 12.4K reads

पिता नहीं लौटते स्मृतियों में

वे साथ-साथ चलते हैं

दिशा दिखाते

मैं इस बात के एहसास से भरता जाता हूँ

कि वे अभी भी साथ हैं

और कुछ ग़लत नहीं होने देंगे

हाथ पर हाथ रखकर बैठे समय

वे मेरे हाथ पर अपना एक हाथ रखते हैं

और दूसरे से मेरा माथा सहलाते हैं

जिससे मैं गति पाता हूँ

और चल पड़ता हूँ

पिता मुझे चलना सिखाते हैं

गिरकर उठना सिखाते हैं

बचपन के बच्चे-सा प्यार लुटाते हैं

जब वे तस्वीर से निकल आते हैं

अंकुश कुमार
About the poet

अंकुश कुमार

नई पीढ़ी के कवि-गद्यकार। 'हिंदीनामा' के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : अंकुश कुमार जन्म : 08/07/1994 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के छोटे से गाँव परतापुर से संबंध रखने वाले अंकुश कुमार साहित्य के प्रचार-प्रसार में बेहद सक्रिय संस्था 'हिंद…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like