प्रवृत्ति

अंकुश कुमारअंकुश कुमार8 Jul 1994

1 min read · 12.4K reads

फूल को देखते हुए

मैं फूल के बारे में नहीं

उसके उपयोग के बारे में सोचता हूँ

पेड़ को देखते हुए

आँखों ही आँखों में

उसे बदल डालता हूँ फ़र्नीचर में

दरअस्ल, मैं जिसे भी देखता हूँ

उसे नहीं, उसके उपयोग के बारे में सोचता हूँ

यही प्रवृत्ति मुझे मानव बनाती है

अंकुश कुमार
About the poet

अंकुश कुमार

नई पीढ़ी के कवि-गद्यकार। 'हिंदीनामा' के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : अंकुश कुमार जन्म : 08/07/1994 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के छोटे से गाँव परतापुर से संबंध रखने वाले अंकुश कुमार साहित्य के प्रचार-प्रसार में बेहद सक्रिय संस्था 'हिंद…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like